पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष बने वीके ढल, वर्ष 2025-2029 के लिए नयी कमिटि का गठन किया गया गठन
आसनसोल । आसनसोल के पायल इन होटल के सभागार में पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2025-2029 के लिए नयी कमिटि का गठन किया गया। इस में फिर से पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल चुने गए। यहां जो चुनाव हुए उसमें सभी 21 पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध तरीके से चुने गए। वीके ढल्ल ने बताया कि चुनाव के दौरान अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सचिव , कोषाध्यक्ष सहित तमाम पदों के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया । उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार फिर से पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
वहीं अशोक कुमार चटर्जी को सिनियर वाइस प्रेसिडेंट , वाइस प्रेसिडेंट के पद पर देशशीष चटर्जी और अमिताभ चटर्जी को चुना गया है । देव कुमार सामंत को महासचिव, रितेश चक्रवर्ती को संयुक्त महासचिव, संदीप सामंत, सिद्धार्थ मलिक, देवदूत मुखर्जी को सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष अभिजीत करार को बनाया गया। कार्यकारणी कमेटी में तुलसी चरण दास, बिस्वजीत घोषाल, नीलांजना घोषाल, आदित्य नियोतिया, अमरनाथ बनर्जी, कौशिक गांगुली, श्यामल दास, डॉ. तथागत दास, सुचानंद की, अनुपम पांडे, इंद्रनील घोष, को ऑप्शन माया राय, प्रियंका साव को बनाया गया है। इसके साथ ही पदभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि नई कमेटी को नई जिम्मेदारी मिली है। राज्य में राइफल शूटिंग को कैसे बढ़ावा देना है। शूटिंग प्रतियोगिता कैसे करनी है। वहीं उन्होंने कहा कि हमलोगों को ईस्टर्न जोन फेडरेशन की तरफ से दायित्व मिला है। टैलेंट हंट को कैसे आगे ले जाना है। इस मौके पर राज्य के सभी राइफल क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















