पुलिस दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित
आसनसोल । पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, आसनसोल शिल्पांचल शाखा के द्वारा पुलिस दिवस के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले आसनसोल दक्षिण थाना, साइबर थाना आसनसोल, आसनसोल पुलिस पोस्ट, आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक गार्ड, पीपी ट्रैफिक गार्ड आदि क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया की पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष पश्चिम बंगाल पुलिस दिवस का पालन किया जाता है और इस अवसर पर हम अपने निकटतम थाना क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारी को उनका सम्मान करते हैं एवं उनका अभिनंदन करते हैं। वे दिन रात हमारी सेवा में तत्पर रहते हैं। उनको नमन है सम्मेलन की ओर से ! आसनसोल दक्षिण थाना की सेकंड ऑफिसर अनन्या दे,अन्य दक्षिण थाना अधिकारियों, साउथ पुलिस पोस्ट के इंचार्ज अमरनाथ दास, भगत सिंह मोड़ ट्रैफिक के इंचार्ज राम अवध मिश्रा, साइबर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज विश्वजीत मुखर्जी एवं आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल आदि को पुष्प गुछ एवं शॉल देकर तथा सभी के बीच में मिठाई बांटकर उनका सम्मान और अभिनंदन किया।
साथ ही साथ शाखा की ओर से उनके एवं उनके परिवार के प्रति उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं दूसरी और साइबर थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी ने इस कार्य के लिए एक बार पुनः सम्मेलन को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक वर्ष मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष करती है और मेरा सौभाग्य है कि में उनसे यह सम्मान पा रहा हूं। सम्मेलन शाखा की ओर से निरंतर आम लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते रहते हैं।
इसलिए उन्होंने भारी प्रशंसा की। साथ ही साथ सभी सदस्यों को साइबर थाना की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया । शिल्पांचल शाखा की और से शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव अनिल मोहनका, विकास भूत, विशाल जालान, आनंद पारीक और अभिषेक केडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



















