Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल का मंच गिराए जाने के विरोध में तृणमूल कर्मियों ने रैली निकाल जताया विरोध

बर्नपुर(भरत पासवान)। देश के विभिन्न हिस्सों में बांग्ला भाषियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा समक्ष मंच लगाकर विरोध जताया जा रहा था। वहीं भारतीय सेना के जवानों द्वारा तृणमूल कांग्रेस के मंच को गिराने पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर भारतीय सेना को भ्रमित कर उसका उपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में मंगलवार की शाम आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप माजी के निर्देश पर त्रिवेणी मोड़ समक्ष से रैली निकाली गई। रैली त्रिवेणी मोड़ से आरम्भ होकर विभिन्न इलाके की परिक्रमा कर बर्नपुर बस स्टैंड समक्ष पथ सभा में तब्दील हो गई। पथ सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाषा, धर्म, जाति के आधार पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। पथ सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल युवा नेता अमित सेन ने कहा कि भाजपा देश में लोगों को बांटने का काम कर रही है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा लोगों को बांटने के लिए पूरा जोर लगा रही है लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार इस साजिश को विफल कर दे रही है। अब देश के विभिन्न हिस्सों में बांग्ला भाषियों को भाषा के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा । इस दौरान पार्षद मोहम्मद हर्षतुल्ला, अक्षय घोष, पूर्णेंदु चौधरी, सोना गुप्ता, राकेश शर्मा, आनंद उपाध्याय सहित काफी संख्या में तृणमूल कर्मी, समर्थक शामिल थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *