Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

69 वां स्टेट स्कूल गेम्स में पश्चिम बर्दवान की कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन

आसनसोल(भरत पासवान)। पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट काउंसिल फॉर स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के जिला सचिव कौशिक सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान की लडकों तथा लडकियों की अंडर 17 कबड्डी टीम ने कोलकाता के साल्ट लेक में आयोजित 69 वां स्टेट स्कूल गेम्स 2025 में जीत हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। आसनसोल सब डिविजनल के संयुक्त सचिव तथा टीम मैनेजर जितेंद्र श्रीवास्तव और कोच ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान जिले की कबड्डी टीम के अंडर 17 बॉयज तथा अंडर 17 गर्ल्स की टीम ने सेकंड रनर अप की ट्रॉफी जीती है। अंडर 17 बालिका वर्ग में पश्चिम बर्दवान की टीम ने मालदा की टीम को (28 – 27) पॉइंट से हराया. अंडर 17 बालिका वर्ग की टीम में से दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया जिसमें बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल की साक्षी मिश्रा तथा कांकसा गर्ल्स हाई स्कूल की परनी सोरेन शामिल है। वहीं दूसरी और अंडर 17 बॉयज पश्चिम बर्दवान की टीम ने पूर्व मेदिनीपुर की टीम को (22-12) से पराजित कर सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया है। बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल के छात्र प्रिंस पतिदास को नेशनल टीम में चुना गया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *