सीआईएसएफ के स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों हुए लाभान्वित
बर्नपुर(भरत पासवान)। सीआईएसएफ यूनिट आईएसपी, बर्नपुर की ओर से बुधवार को बर्नपुर मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पॉटिंग क्लब परिसर में निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पैरामेडिकल कॉलेज दुर्गापुर एवं टच आसनसोल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया। शिविर की शुरुआत में सीआईएसएफ के डीसी वी एस सुरीन ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही डीसी वी एस सुरीन ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने की अपील की।
सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद्रा के पहल पर आयोजित इस शिविर में लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य, नेत्र जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श देने के साथ दवा प्रदान किया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट वी एस सुरीन, एसिस्टेंट कमांडेंट गौरीनाथ, इंस्पेक्टर अनुपम दत्ता सहित कई जवान एवं स्थानीय निवासी मौजूद थे।



















