Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ट्रक की टक्कर में सहकारी बैंक कर्मचारी की मौत

जामुरिया । जामुरिया के तापसी ओवरब्रिज के पास राजमार्ग 60 पर बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार को पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक के धक्का से मोटरसाइकिल सवार कुनुस्तोरिया एरिया कॉम्प्लेक्स के निवासी दीनानाथ पाल (46) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है, जब कुनुस्तोरिया एरिया कॉम्प्लेक्स के निवासी दीनानाथ पाल (46), जो बेलबाद सहकारी बैंक में कार्यरत थे, मोटरसाइकिल से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।

जब वे तपसी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तो उन्हें पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीनानाथ अपनी मोटरसाइकिल से नियंत्रण खोकर सड़क पर गिर गए, और उसी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दीनानाथ पाल को तुरंत रानीगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दुखद घटना है और ट्रक की टक्कर से ही दीनानाथ पाल की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *