सड़क निर्माण का किया गया शिलान्यास
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड इलाके में बोरो चेयरमैन सह पार्षद डॉ देवाशीष सरकार द्वारा 13,78,382 रुपए की लागत से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया गया। यह रास्ता इस्माइल पंप हाउस से लेकर एसबी गोराई रोड तक बनेगा। रास्ते के निर्माण की जिम्मेदारी आसनसोल नगर निगम द्वारा ली गई है। बुधवार इसका शिलान्यास किया गया। इस मौके पर डॉ. देवाशीष सरकार एमएमआईसी मानस दास, अताउल्लाह खान सहित तमाम निवासी मौजूद थे। इस मौके पर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। इस दौरान डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहा है और जब तक यहां पर मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी हैं। तब तक विकास कार्य रुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पहले भाजपा की पार्षद थी। लेकिन यहां पर कोई काम नहीं हुआ। लेकिन टीएमसी के पार्षद के आने के बाद से यहां पर लगातार विकास कार्य हो रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।



















