Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ट्रैफिक जागरूकता को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल रैली

आसनसोल । सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार इसी कड़ी में आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर ट्रैफिक विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों के परिचालन के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश, एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा, इंद्रजीत दे के अलावा ट्रैफिक पुलिस अन्य अधिकारी कर्मचारी सिविक वालंटियर उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पीवीजी सतीश ने बताया की ट्रैफिक विभाग की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं को
कम से कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ट्रैफिक अधिकारी चाहते हैं कि सड़क दुर्घटना शून्य पर आ जाए। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसीलिए यह जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी न चलाएं, जहां पर भी ट्रैफिक सिग्नल लाल होगा। वहां पर रुक जाएं। इस तरह के नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाने से दुर्घटना अपने आप कम हो जाएंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया की ट्रैक्टरों के परिचालन की वजह से आसनसोल के कई इलाकों में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है तो उन्हें रोकने के लिए क्या इंतजाम किया जा रहा है। इस पर डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि ट्रैफिक विभाग द्वारा चलाई जाने वाले अभियान के दौरान अगर इस तरह के किसी ट्रैक्टर की जानकारी मिलती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है और उसका चालान काटा जाता है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *