न्यूटाऊन 16 नंबर रोड में कर्मचारियों की सुविधा के लिए गेट का अनावरण
बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी के न्यूटाऊन 16 नंबर रोड में कर्मचारियों की सुविधा के लिए गेट का अनावरण हुआ, जिसका फीता काटकर ईडी (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष, ईडी (मैटीरियल्स) अभिक दे, सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद्रा, सीजीएम विनीत रावल ने किया। मौके पर सीजीएम अभिंद्र घोष, एस दत्ता, एस तफादार, अभय कुमार, पीके मोहंती, जीएम भास्कर कुमार, अनिल वर्मा, सीआईएसएफ की ओर से निरीक्षक महेश नाथ पांडे, कंपनी कमांडर निहार रंजन बेहरा, डिप्टी कमांडेंट वीपी सुरेन, सहायक कमांडेंट एनपी पुरिया, इंटक की ओर से बिप्लब माजी, अजय राय, बीएमएस के संजीत बनर्जी, श्रीकांत साह आदि उपस्थित थे।
अवसर पर ईडी दीप्तेेंदु घोष ने कहा कि अरसे से न्यूटाऊन इलाके तथा बाहर से आने वाले सेल आईएसपी के श्रमिकों की मांग थी कि कारखाने के अंदर प्रवेश करने के लिए एक गेट हो, जो मांग आज पूरी हो गई। इस गेट से सिर्फ साइकिल और दो पहिया वाहन का प्रवेश होगा। सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद्र ने कहा कि पूरे कारखाने की सुरक्षा सीआईएसएफ के मजबूत कंधे पर है, जिसे बखूबी निभाया जा रहा है। इस गेट पर सीआईएसएफ की हर समय तैनाती रहेगी। मालूम हो कि इस न्यूटाउन गेट का नाम सोमनाथ द्वार रखा गया है।
