Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल थाना पुलिस फिरे पावा कार्यक्रम के तहत 21 लोगों को उसका खोया व चोरी हुआ मोबाइल किया प्रदान

अंडाल । अंडाल थाना की ओर से गुरुवार संध्या फिरे पावा कार्यक्रम के तहत चोरी व धोखाधड़ी का मोबाइल व पैसा असली मालिक को लौटाया। अंडाल थाना प्रभारी मेघनाद मंडल और सहायक प्रभारी जयंत दूलोई ने सभी को खोया समान प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 21 लोगों को उसका खोया व चोरी हुआ मोबाइल प्रदान किया। इसके अलावा साइबर क्राइम का शिकार हुए 9 लोगों को कुल 4,40,828 रुपया चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। इसके साथ स्थानीय 25 टीमों को फुटबाल व 25 विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किया। थाना प्रभारी मेघनाद मंडल ने बताया राज्य भर में पुलिस दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत चोरी व धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को उसका सामान व रुपया लौटाया गया है। विभिन्न प्रकार के जालसाजों ने इन लोगों को भ्रमित कर उनसे पैसा ऐंठा था। साइबर विभाग में शिकायत के बाद उनका सामान व रुपया वापस किया गया है।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी को साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहना चाहिए। किसी के साथ धोखाधड़ी व चोरी की कोई वारदात होती है तो उन्हें अविलंब ही नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *