Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बिरयानी और सिल पानी का बोतल किया गया वितरण

आसनसोल । ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में पश्चिम बर्दवान इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन अताउल्लाह खान के मक्का अपार्टमेंट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बिरयानी और सिल पानी का बोतल वितरण किया गया। इस मौके पर अत्ताउल्लाह खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मक्का अपार्टमेंट के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इसके अलावा इमाम और विभिन्न धार्मिक व्यक्ति उपस्थित हुए थे। इन्होंने हजरत मोहम्मद साहब की वाणी को याद किया। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया में शांति का पैगाम दिया था और आज हम सबको इसी को लेकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वही कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद मो. हसरतुल्लाह ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें हजरत मोहम्मद साहब के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज से 1500 साल पहले हजरत मोहम्मद साहब ने सभी को शांति का पैगाम दिया था। और आज भी उनका वह पैगाम बहुत प्रासंगिक है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *