स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी वस्तु का उपयोग कर बाजार को बचाने की अपील
बर्नपुर(भरत पासवान)। स्वदेशी जागरण मंच के पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी द्वारा भारतीय मजदूर संघ बर्नपुर कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संघर्ष वाहिनी के प्रमुख अन्नदा शंकर पाणिग्रही ने कहा कि आज जो अमेरिका भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाया उससे हमें एक अवसर अपने बाजार को बचाने का मिला है। जब हम ब्रांड के नाम पर अपने पहचान को दिखाना छोड़कर स्वदेशी वस्तु का व्यवहार करने लगेंगे तभी हम अपने बाजार को बचाकर बेरोजगारी को दूर कर पायेंगे और भारत को पुनः विश्व गुरु बना पायेंगे। 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में लगभग 40 मिनट तक स्वदेशी वस्तुओं को बेचने और खरीदने के लिए देश के दोनों वर्ग व्यपारी और ग्राहक को अपील की थी। उन्होंने बताया कि जब हम अपने जीवन के स्वदेशी का महत्व सबसे ज्यादा देंगे तभी हम देश को स्वावलंबन और समृद्ध बना सकते हैं। इस प्रेसवार्ता में मंच के तरफ से मध्य बंगाल प्रान्त के विचार विभाग प्रमुख डॉ जयदीप बनर्जी, प्रचार प्रमुख शंकर मेहता, जिला संयोजक जयप्रकाश सिंह, सह संयोजक संदीप बर्णवाल,आसनसोल दक्षिण के नगर संयोजक संतोष सिंह, सह संयोजक अवधेश कुमार चौरसिया, आसनसोल उतर के नगर संयोजक पंकज बर्णवाल के साथ जिले का कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















