दामोदर नदी में स्नान करने गए दो छात्र डूबे, तलाश जारी
कुल्टी । शनिवार आसनसोल के मदरसा अशरफिया से कुल्टी के डिसेरगढ़ मजार शरीफ इलाके में दामोदर नदी में नहाने के लिए कुछ छात्र गए थे। लेकिन उनमें से दो छात्र तनवीर और राकीब पानी में डूब गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास शुरू हो गया। गोताखोर और नाव के सहारे उनको खोजा जाने लगा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था।




















