नरेंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल्टी ने जामुरिया को 1 – 0 से हरा कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
आसनसोल । बीते 11 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया था। बुधवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। पश्चिम बर्दवान जिका में भी यह प्रतियोगिता हो रही थी। धादका के पॉलिटेक्निक फुटबॉल मैदान में यह प्रतियोगिता हो रही थी। बुधवार फाइनल मुकाबले में कुल्टी की अटल वॉरियर्स की टीम का मुकाबला जामुरिया की महाराणा प्रताप टीम से हुआ।
प्रतियोगिता में कुल्टी की टीम ने पहले ही हाफ में एक गोल कर दिया। अंत तक मैच में यही एक गोल हो सका और कुल्टी की टीम ने मैच को एक शून्य से जीत लिया। इस बारे में आसनसोल जिला सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि 11 सितंबर से इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी। आज उसका फाइनल मैच खेला गया। इस जिले की 24 टीमों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल्टी की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें कुल्टी की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार, अरिजीत राय प्रतियोगिता के परिचालन कमेटी के बाबन मंडल, सुशील टुडु, उज्जवल मॉडल, अभिक मंडल, अरुण बाउरी, अभिराज शर्मा, अमन प्रसाद, अनिरुद्ध दिवाकर आदि उपस्थित थे।





















