Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को बूथ स्तर से मजबूत बनाना होगा संगठन – कृष्णा प्रसाद

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोई नेता नहीं देता साथ
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा पूजा के दिन पूजा करने के बाद फेसबुक लाइव पर 7 महीने बाद आए। उन्होंने सबसे पहले शिल्पांचल वासियों को विश्वकर्मा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। आसनसोल में विधानसभा के विपक्ष के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आए थे, उनका वक्तव्य सुना, मंत्री मलय घटक का काउंटर सुना, उसके बाद केंद्रीय मंत्री सह भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार का वक्तव्य सुना। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक अपनी जगह है, मैं एक सलाह और सुझाव दूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत सहित हम सभी का सपना है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बने। बंगाल में भाजपा कैसे आएगी। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार से पहले कांग्रेस राज किया, 34 साल माकपा राज किया, अभी तृणमूल कांग्रेस शासन 15 साल होने जा रहा है। माकपा के शासनकाल में आप लोगों ने देखा होगा को माकपा के कैडर प्रत्येक घर घर जाकर एक एक रुपया चंदा लेता था। माकपा का एक रुपया चंदा लेना मकशद नहीं था। उनलोगों का मुख्य मकशद आम जनता से जुड़ना था। सभी के दुःख, सुख को जानना था। शादी, विवाह, जन्म दिन, मरनी में माकपा के बड़े चाहे छोटा नेता जाते थे। उनके सुख दुःख में जाते थे। तब जाकर माकपा बंगाल में 34 साल राज किया। वहीं देखा जा रहा है कि तृणमूल का राज 15 साल पूरा होने जा रहा है। उनके प्रत्येक क्षेत्र में मंत्री, कार्यकर्ता हैं। सभी काम करते हैं। तृणमूल के नेता सदस्य लोगों के संपर्क में रहते हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है जो बंगाल में कमजोर पार्टी है। कृष्णा प्रसाद ने बताया कि भाजपा बंगाल में कैसे कमजोर है। उन्होंने कहा कि आज आरएसएस के कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार कर रहा है। आरएसएस के प्रत्येक स्वयं सेवक प्रत्येक गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता हो चाहे छोटे नेता उनलोगों के पास उतना सदस्य नहीं है कि वे लोग सभी बूथ में अपने समर्थक को बैठा सके। उन्होंने कहा कि सबसे पहले भाजपा को बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करना होगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सुकांत मजूमदार ने कहा कि जार बुके पाटा हुए से भाजपा कोरे। उन्होंने मजूमदार जी को कहा कि यहां के लोग भाजपा कैसे करेंगे। घर से कैसे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान में विधायक अग्निमित्रा पॉल को छोड़ कर भाजपा के कोई नेता, समर्थक, सदस्य के पास दुःख में नहीं जाता है। जिस प्रकार से तृणमूल के नेता, मंत्री प्रत्येक जगह जाते हैं, भाजपा के नेताओं को भी सभी जगहों पर जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता को केश दिया जाता है। वह गरीब कार्यकर्ता के घर में खाने को नहीं है, किसी के घर में मां बीमार है तो किसी के घर में भाई दिव्यांग है। वह कार्यकर्ता कैसे कार्य करेगा। वह घर चलाएगा, या केश खायेगा। कहां से पैसा लाएगा। यहां भाजपा कैसे कोई करेगा। भाजपा को आरएसएस को सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे शुभेंदु अधिकारी, डॉ सुकांत मजूमदार, प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य से निवेदन करना चाहते हैं कि भाजपा पर ध्यान दीजिए, कार्यकर्ता को घर घर भेजिए। प्रचार प्रसार होना चाहिए, तब जाकर कार्यकर्ता मजबूत होंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बगैर कार्यकर्ता के कोई नेता नहीं बन सकता है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कम उम्र से व्यापार करते आज 38 साल हो गया व्यापार करते। उन्होंने कहा कि एक व्यापारी के हिसाब से यह कहना चाहता हूं कि आपलोग भी जनता के सुख, दुख, जन्म दिन, मरनी में जाना शुरू करिए। जनता के नजर में एक पहचान बनेगी। तब जाकर संगठन मजबूत होगी। जिस प्रकार से टीएमसी, माकपा और कांग्रेस राज की। उसी प्रकार से राज में भाजपा का सरकार बनाना है तो तृणमूल कांग्रेस की तरह भाजपा के नेताओं को दिन रात मेहनत करनी होगी। जनता के दिल में जगह बनानी होगी। यहां कोई स्थायी नहीं है। सरकार किसी पार्टी का बन सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नाम पर कितना वोट ले पाएंगे। मोदी जी तो हमलोगों के साथ में हैं। कृष्णा प्रसाद ने भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़ कर विनती किया कि सभी लोग मजबूती से कार्य करिए, परिवर्तन होगी। कोई नहीं जानता था कि 34 साल के बाद माकपा चली जाएगी। भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्होंने मोदी जी, अमित शाह, मोहन भागवत एवं जेपी नड्डा से निवेदन एवं आग्रह किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मजबूती प्रदान करे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *