Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निंघा बाजार में ठेला लगाने को लेकर जमकर विवाद, तोलाबाज़ी के आरोपों से गरमाई राजनीति

जामुरिया । जामुरिया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी तहत निंघा बाजार में गुरुवार की सुबह ठेला लगाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। वहीं मामला राजनीतिक का रूप ले लिया। घटना में स्थानीय महिला अनीता मिश्रा ने तृणमूल नेताओं पर तोलाबाज़ी और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल नेता कल्याण महंती ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अनीता मिश्रा अपने क्वार्टर के पीछे दीवार बना रही थी। उसी जगह पर राजेंद्र महतो ठेला लगाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर श्रीपुर फाड़ी की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गई। अनीता मिश्रा ने कहा कि उनके घर के पीछे ठेला लगने से अक्सर अड्डाबाज़ी और अश्लील बातचीत होती है, जिससे घर में रहने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के कुछ नेता ठेला लगाने वालों से पैसे वसूलते हैं और जब उन्होंने दीवार खड़ी कर घेराबंदी करने की कोशिश की तो राजेंद्र महतो और तृणमूल नेता कल्याण महंती ने उन्हें रोक दिया और उन पर हमला भी किया। वहीं राजेंद्र महतो का कहना है कि वह सिर्फ रोजी-रोटी के लिए ठेला लगाते हैं। तृणमूल नेता कल्याण महंती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वह तो केवल विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे, किसी भी तरह की पैसों की लेन-देन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
भाजपा नेता प्रमोद पाठक ने आरोप लगाया कि निंघा बाजार में ठेला लगाने वालों से तृणमूल का एक सिंडिकेट पैसे की वसूली करता है। उन्होंने कहा कि यह जगह ईसीएल की है, फिर भी सड़क पर कब्जा कर ठेले लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने इसकी शिकायत ईसीएल से करने की बात कही।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *