फॉसबेक्की के तरफ से आसनसोल के जटिल समस्याओं के निराकरण पर मेयर को सौंपा गया ज्ञापन
आसनसोल । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फॉसबेक्की) के अध्यक्ष सचिन राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय से मिलकर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जटिल समस्याओं के निराकरण के लिए उनसे अनुरोध किया। मौके पर मेयर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सचिन राय के अलावा आरपी खेतान, सपन चौधरी के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस संदर्भ में सचिन राय ने कहा कि मेयर को निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि आसनसोल, रानीगंज, जामुरिया, बराकर, कुल्टी आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या हो या निकासी व्यवस्था की समस्या हो दुर्गापूजा से पहले इन समस्याओं के निराकरण के लिए मेयर से अनुरोध किया गया। सचिन राय ने कहा कि आसनसोल की सबसे बड़ी समस्या है, ट्रैफिक जाम की समस्या इससे निपटने के लिए एक फ्लाई ओवर का बनाना बहुत जरूरी है। सचिन राय ने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से एक नहीं चार फ्लाई ओवर बनाने के लिए सरकार से अनुरोध किया गया है। वही एक और समस्या शहरों की तरह आसनसोल में भी मल्टी स्टोरी स्पाइरल पार्किंग प्लाजा बनाया जाए। इसके लिए संगठन द्वारा आसनसोल बस स्टैंड के पास जो खाली जमीन है।
उसको चिन्हित किया गया वहां पर अगर यह मल्टी स्टोरेज स्पाइरल पार्किंग प्लाजा बनाया जाए तो ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या का बहुत हद तक निराकरण हो सकता है। सचिन राय ने बताया कि मेयर ने उनकी बातों को सुना और फ्लाई ओवर बनाने की आवश्यकता को स्वीकार किया और बस स्टैंड के पास मल्टी स्टोरी स्पाइरल पार्किंग प्लाजा बनाने पर भी उन्होंने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के आधार पर इसे बनाया जा सकता है।





















