Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीधे तौर पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े 10 बीएलओ की सूची डीएलओ को भाजपा ने सौंपी

आसनसोल । बंगाल विधानसभा चुनाव वर्ष 2026 में होने वाला हैं। अभी से आसनसोल में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस संदर्भ में भाजपा नेता प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र के चार विधानसभा क्षेत्र से 10 ऐसे बीएलओ के नाम की सूची जिला शासक कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर को दी है जो सीधे तौर पर या तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी या टीएमसी के साथ जुड़े हुए हैं। यह 10 बीएलओ राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता है लेकिन इनको यह जिम्मेदारी दी गई है जो भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है उन्होंने कहा कि आज कुछ फोटो नाम इत्यादि दिए गए हैं जिनसे यह साबित होता है कि जिन्हें बीएलओ बनाया गया है। वह राजनीतिक दलों के सक्रिय कार्यकर्ता हैं इसलिए उनको यह जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। इसी को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा गया। उनसे यह शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत भारतीय चुनाव आयोग से की जाएगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को भी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *