“स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन
आद्रा । “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महुदा, अनारा, पुरुलिया, भोजुदीह, बर्नपुर स्वास्थ्य इकाइयों तथा मंडल रेल चिकित्सालय, आद्रा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के दौरान सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान का भी आयोजन किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।





















