Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा के वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आसनसोल । राहुल गांधी लगातार भाजपा पर मतदान के नतीजे में गड़बड़ी के आरोप लगाते रहे हैं।
कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने इसे लेकर एक बहुत बड़ा संवाददाता सम्मेलन भी किया था और आंकड़ों के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया था कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी कर रही है। उन्होंने इस पूरे मामले में राष्ट्रीय चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा किया था। उनसे भी मांग की थी कि भाजपा के इस वोट चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसे लेकर आसनसोल में कांग्रेस की तरफ से एक अभियान चलाया गया। आसनसोल बाजार के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को यह बताने का प्रयास किया गया कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी करके विभिन्न राज्यों में चुनाव जीत रही है। इसके खिलाफ आसनसोल में जनमत तैयार करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पुईतुंडी, शाह आलम, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। इन सभी ने लोगों को यह बताने का प्रयास किया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए वोट चोरी कर रही है। राहुल गांधी किस तरह से इसके खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लोगों से इसे रोकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों से उनके हस्ताक्षर कराया जा रहा है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *