दुर्गापूजा में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आसनसोल और दुर्गापुर में रहेगी नो एंट्री और बहुत जगहों पर वन वे
आसनसोल । आसनसोल और दुर्गापुर में दुर्गापूजा के दौरान लोगों को पूजा घूमने में ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो , इसे लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कुछ मार्ग पर नो एंट्री, तो कुछ पर वन वे, तो कहीं बसों और भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगायी है। प्रतिवर्ष की तरह ही शाम चार बजे के बाद से सुबह चार बजे तक पाबंदी जारी रहेगी। वहीं क्यूआर कोड से पार्किंग का पता चलेगा। इसके साथ ही साइबर जागरूकता के लिए क्विज भी आयोजित होंगे। पुलिस सहायता बूथ भी बनाये गये हैं। रानीगंज मोड़ से अशोका पेट्रोल पंप और मेजिया से बल्लभपुर तक आयेगी। वही दुर्गापुर में गवर्नमेंट कॉलेज मोड़ से स्टील पार्क मोड़ के बीच बसों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बृंगी मोड़ से प्रांतिका बस स्टैंड और बेनाचिटी बिरंगी रोड में बसों का परिचालन बंद रहेगा। चंडीदास रोटरी से मारकोनी तक की रोड पर बसों का परिचालन नहीं होगा। रिकॉल पार्क से सिटी सिटी रेसिडेंसी 4 पॉइंट तक बसों के नो एंट्री रहेगी।
मालवाहक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक
रानीगंज में रानीगंज टाउन एरिया, रानीगंज मोड़ , गिरिजापाड़ा मोड़, बल्लभपुर से एनएच 60 और मंगलपुर मोड़ से रोनाई मोड़ में मालवाहक वाहन शाम चार से भोर चार बजे तक एंट्री पर रोक होगी। आसनसोल में आसनसोल टाउन एरिया में चौरंगी मोड़ , नियामतपुर न्यू रोड मोड़ , जुबली मोड़ , कल्ला मोड़, रिलायंस मोड़ , शीतला मोड़ , छातापाथर मोड़ और कालीपहाड़ी मोड़ होकर आने पर शाम चार से रात दो बजे तक एंट्री पर रोक होगी, इस्को रोड होकर बराकर टाउन और कुल्टी में प्रवेश पर अपरान्ह तीन बजे से रात 12 बजे तक रोक रहेगी। दुर्गापुर में गवर्मेट कॉलेज मोड़ से स्टील पार्क मोड़ तक शाम चार बजे से भोर चार बजे तक बांकुड़ा मोड़ होकर मोचीपाड़ा मोड़ तक शाम चार से भोर चार बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुराने एनएच 19 पर वाहनों के आवागमन पर से कहीं शाम चार बजे से रात 12 बजे तक , कहीं दोपहर एक बजे से रात दो बजे तक और दोपहर एक से सुबह चार बजे तक रोक रहेगी। इस दौरान 2000 तक ट्रकों को रोकने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।





















