पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले 8 बच्चे
पर्यावरण की रक्षा हेतु डीजल, पेट्रोल गाड़ियों का कम करें उपयोग
आसनसोल । नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार 8 बच्चे साइकिल से बर्नपुर गुरुद्वारे से गलवान घाटी के लिए रवाना हो गए। यह बच्चे पर्यावरण से संबंधित एक संदेश देना चाहते हैं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करना चाहिए। ताकि पर्यावरण को डीजल, पेट्रोल गाड़ियों से जो नुकसान हो रहा है। उससे छुटकारा मिल सके। इस बारे में संगठन के पश्चिम बंगाल वेस्ट के डायरेक्टर मिहिर कुमार मंडल ने कहा कि शनिवार से आठ युवा जिनमे चार लड़के और चार लड़कियां हैं। वह गलवान घाटी के लिए रवाना हो गए। यह बच्चे 16 से 17 आयु वर्ग के हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इनके साथ गलवान घाटी तक जा रहे हैं और एक गाड़ी भी उनके साथ जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरे सफर में यहां से लेकर गलवान घाटी तक जितने भी गुरुद्वारे हैं। उन्होंने काफी सहयोग करने की बात कही है। गुरुद्वारों में रुक-रुक कर यह बच्चे आगे बढ़ेंगे। आज भी बर्नपुर गुरुद्वारा में मत्था टेक कर पोलो ग्राउंड से बच्चे गलवान घाटी के लिए रवाना हुए। यह बच्चे दिल्ली के रास्ते गलवान घाटी पहुंचेंगे। मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





















