महावीर अखाड़ा कमेटियों को मिलेगा 25 हजार रुपए का अनुदान
महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा कमेटी ने की बैठक
बर्नपुर(भरत पासवान)। शिव स्थान महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा द्वारा शनिवार की शाम 14 महावीर अखाड़ा कमेटी एवं हीरापुर थाना पुलिस अधिकारियों को लेकर शनिवार की शाम विजयादशमी में महावीर अखाड़ा शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर बर्नपुर शिव स्थान परिसर में बैठक की। बैठक में महाबीर दल सेंट्रल अखाड़ा के अध्यक्ष सह राज्य के मंत्री मलय घटक, सीआई अशोक सिंह महापात्र, हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय, संस्था के महासचिव गौरी शंकर सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, शुभदीप ठाकुर, राजेश सिंह, प्रबीर धर सहित 14 महावीर कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए सीआई अशोक सिंह महापात्र ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक विजयादशमी के दिन अखाडे में किसी भी तरह के हथियार एवं डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।
शोभायात्रा में कोई इवेंट होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही उन्होंने नशा का सेवा कर महावीर अखाड़ा शोभायात्रा में शामिल नहीं होने की अपील की। थाना प्रभारी तन्मय राय ने कहा कि बर्नपुर में सभी धर्म के त्योहार को मिल जुलकर मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने निर्धारित रूट में महावीर अखाड़ा शोभायात्रा निकाले जाने एवं सभी महावीर अखाड़ा कमेटियों के वॉलेंटियर के साथ पुलिस कर्मियों का समन्वय बनाए रखने की अपील की। लाठी का खेल संभलकर करने एवं आग का खेल प्रदर्शित करने के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की। वहीं महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा के अध्यक्ष सह मंत्री मलय घटक ने कहा कि दुर्गापूजा की तरह महावीर दल अखाड़ा कमेटियों को अनुदान देने की अपील की गई थी। इस साल अनुदान को बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने सभी महावीर अखाड़ा कमेटियों को सोसायटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यहां 14 महावीर अखाड़ा है लेकिन जो दो अखाड़ा अलग निकलते हैं, उन्हें भी इस महावीर अखाड़ा शोभायात्रा में शामिल कर लिया जाए। वहीं इस बैठक का सफल संचालन सेंट्रल अखाड़ा कमेटी के महासचिव गौरी शंकर ने किया।





















