आसनसोल रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने 2.5 किलो चांदी के साथ एक को पकड़ा
आसनसोल । आसनसोल रेल स्टेशन पर पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रेल पुलिस आने-जाने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रख रही है। इसी दौरान आसनसोल वेस्ट पोस्ट की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान झारखंड के गोमो (रानी बाजार) निवासी मनोज कुमार गुप्ता को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। जांच में उसके बैग से 2.5 किलो चांदी बरामद हुई, जिसका बाजार मूल्य 3 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। रेल पुलिस ने उसे पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।





















