Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टीएमसी की महिला की ओर से एक दूसरे महिलाओं को सुहाग का प्रतीक अलता और सिंदूर लगाया

कुल्टी। रविवार से पितृपक्ष का समापन और देवी पक्ष की शुरुआत हो गई। इस उपलक्ष पर कुल्टी इलाके में टीएमसी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कुल्टी ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से टीएमसी महिला संगठन की महिलाएं आई और उन्होंने एक दूसरे को सुहाग का प्रतीक अलता और सिंदूर लगाया। इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिला महिला टीएमसी अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी की महिला संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थी। असीमा चक्रवर्ती ने कहा कि अलता और सिंदूर सुहागन महिलाओं का प्रतीक है। देवी पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए यहां पर टीएमसी महिला संगठन के महिलाओं ने सुहाग के प्रतीक अलता और सिंदूर लगाया और ईश्वर से प्रार्थना किया की वर्ष 2026 के चुनाव में वह टीएमसी की नेत्री ममता बनर्जी को इतनी ताकत दें कि वह एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने। वही इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि टीएमसी एक परिवार की तरह है और जिस तरह से परिवार में हर शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ठीक उसी प्रकार इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *