युवा संघ की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
आसनसोल । हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल के रेलपार स्थित डिपो पाड़ा युवा संघ की तरफ से स्व. सौरव लहरी उर्फ मुन्ना, स्व. संजय गुहा संजू तथा स्व. सुमना दे की याद में डीपू पाड़ा दक्षिण काली मंदिर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महालया के पवित्र अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, पार्षद गोपा हलदर, बापी मजूमदार, मिली मजूमदार, पूर्व पार्षद आरती सरकार समाजसेवी तापस घोष उपस्थित थे।
वहीं क्लब की तरफ से अध्यक्ष रंजित घोष, सचिव सुमंत मुखर्जी, निर्मल चक्रवर्ती, सुसनजीत मजूमदार के अलावा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य सुमंत मुखर्जी ने कहा कि पिछले 20 सालों से क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। आज महालया है इस पवित्र अवसर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।





















