एक पेड़ मां के नाम पर किया गया पौधारोपण
अंडाल । रानीगंज विधानसभा के मंडल 4 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सेवा पखवाड़ा पर भाजपा द्वारा अंडाल रेलवे स्टेशन के समीप पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। मंडल के प्रभारी दिनेश सोनी ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का कार्यकर्म चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत आज एक पेड़ मां के नाम पर अंडाल स्टेशन के समीप पेड़ लगाये गए।
इससे पहले यज्ञ हवन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी की दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही स्वस्क्षता का कार्यकम भी चलाया जायेगा। कार्यकर्म में पंचायत समिति के सदस्य दिनेश लाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, विजय गुप्ता, मुन्ना शर्मा, चंदन बेनर्जी, जयंत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





















