रांगापाड़ा के न्यू आंबेडकर क्लब में दिखेगा केदारनाथ मंदिर
काली पूजा पंडाल के निर्माण को लेकर खूंटी पूजा संपन्न
बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर के रांगापाड़ा एबी टाइप स्थित न्यू अंबेडकर क्लब में सोमवार को काली पूजा के पंडाल निर्माण कार्य को लेकर खुंटी पूजा की गयी। इस अवसर क्लब के संयोजक सुजीत सिंह, महादेव भौमिक, स्थानीय पार्षद कहकशा रियाज, निमाई प्रमाणिक, तारक नाथ मंडल, हासिम खान आदि उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खुंटी को स्थापित कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस वर्ष न्यू अंबेडकर क्लब की काली पूजा का पंडाल केदारनाथ मंदिर की थीम पर आधारित है। क्लब के पदाधिकारी महादेव भौमिक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष काली पूजा की थीम केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर आधारित है। इस वर्ष का बजट पांच लाख रुपए से अधिक है। काली पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिसमें विशेष तौर बच्चों के लिये कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

































