Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फिल्म कोपाल को मिल रहा दर्शकों का प्यार, शिवेंदु घोष की फिल्म कर रही कमाल

बर्नपुर- आसनसोल में फिल्म की हुई है शूटिंग
आसनसोल(भरत पासवान)। निर्देशक शुवेंदु घोष की बांग्ला फिल्म कोपाल 19 सितंबर को रिलीज हो गई। बर्नपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में शूट की गई यह फिल्म एक टोटो ड्राइवर कनाई माजी के जीवन के उतार चढ़ाव एवं लॉटरी लगने को लेकर मेला लगने तथा झूठे रिश्तेदारों के अपनेपन पर आधारित है। कोपाल पूरी तरह से ड्रामा जोनर की फिल्म है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। बहरहाल फिल्म के हीरो राजा सरकार ने टोटो ड्राइवर कनाई माजी के किरदार को काफी शानदार से निभाया है। वहीं फिल्म की हीरोइन सुकन्या दत्ता ने मोईना के किरदार के साथ काफी इंसाफ किया है। फिल्म का आकर्षण रही दबंग लेडी का रोल निभाने वाली कंचना मोइत्रा ने शानदार अभिनय कर फिल्म में जान डाल दी है। बात करे फिल्म के म्यूजिक की तो फिल्म में एकमात्र गीत हाय रे कोपाल लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। 14 सितंबर को फिल्म का साउंड ट्रैक आसनसोल के गैलेक्सी मॉल में रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम के साथ पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। यही नहीं शहर के टोटो ड्राइवरों को भी यह फिल्म दिखाई गई। फिल्म की शानदार सिनेमाटोग्राफी ने बर्नपुर शहर को सिल्वर स्क्रीन पर बहुत अच्छे तरीके से दर्शाया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, इस फिल्म को देख कर आने वाले लोग फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुल मिलाकर निर्देशक शुवेंदु घोष की फिल्म कोपाल दर्शकों को जोड़कर रखने के साथ जीवन के संघर्ष को दर्शाने में पूरी तरह से सफल रही है। IMDB ने इस फिल्म को 9.7 की रेटिंग दी है जो काफी शानदार हैं।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *