Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग पर परिजनों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग 19 अवरोध

आसनसोल । सोमवार रात कुछ लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर दिया। सनद रहे कि शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मोहम्मद कासिम नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एक कार ने टक्कर मारी थी। मोहम्मद कासिम की बेटी ने आरोप लगाया कि रानीगंज निवासी एक चिकित्सक की कार ने शनिवार रात उनके पिता को टक्कर मारी थी। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को जब्त कर लिया गया था और कार तथा कार चालक को आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को सौंप दिया गया था। उस समय गाड़ी के मालिक चिकित्सक ने आश्वासन दिया था कि वह पीड़ित के इलाज के लिए पैसा देंगे। लेकिन मोहम्मद कासिम की बेटी का दावा है कि उनके पिता की हालत बेहद गंभीर होने के बावजूद अभी तक छोटी ने सिर्फ15000 दिए हैं। उनकी बेटी ने बताया कि चिकित्सक ने कहा है कि आगे का भुगतान वह नहीं करेंगे। इसी से नाराज होकर मोहम्मद कासिम के परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर प्रदर्शन किया।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *