युवा समाज को नशे से दूर करने के उद्वेश्य से मैराथन का आयोजन 24 को
आसनसोल । नेताजी सुभाष रन फॉर यूनिटी की ओर से 24 सितंबर को युवा समाज को नशे से दूर करने के उद्वेश्य से एक मैराथन का आयोजन किया गया है। उक्त बात की जानकारी मंगलवार को बर्नपुर रोड के डॉली लॉज स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री संपा राय ने कहा कि बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा के तरफ से सेवा मूलक कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नेताजी सुभाष रन फॉर यूनिटी की ओर से बुधवार 24 सितंबर सुबह 6 बजे से भगत सिंह मोड़ से एक मैराथन का आयोजन किया गया है जो की उषाग्राम दुर्गा मंदिर तक जाएगी। इस मैराथन रेस के आयोजन का उद्देश्य युवा समाज को नशे से दूर करना है। मैराथन सुबह 6 बजे शुरू होगी भगत सिंह मोड़ से शुरू होगी। दौर में प्रथम स्थान पर आने वाले को 10000 रुपया, दूसरे स्थान पर आने वाले को 5000 रुपया वहीं तीसरा पर आने वाले को 3000 रुपया का पुरस्कार दिया जाएगा। वही चौथा से दसवां तक एक हजार रुपया करके दिया जाएगा।

































