तृणमूल पार्षद के त्योहारों की शुभेच्छा भरा पोस्टर फाड़कर भाजपा विधायक का पोस्टर लगाए जाने की पुलिस से लिखित शिकायत
पार्षद अशोक रुद्र ने राजनीतिक उद्देश्य से दुर्गापूजा के ठीक पहले अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बर्नपुर(भरत पासवान)। शहर के विभिन्न इलाके में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा फ्लेक्स, होर्डिंग लगाकर लोगों को त्योहारों की शुभकामना दी जा रही है। वहीं वार्ड संख्या 77 के तृणमूल पार्षद अशोक रुद्र ने उनका पोस्टर फाड़कर स्थानीय भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का शुभकामना भरा पोस्टर लगाने की लिखित शिकायत हीरापुर थाना ने की है। तृणमूल पार्षद अशोक रुद्र ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि त्रिवेणी मोड़ समीप रेलवे ब्रिज समीप होर्डिंग पर बीते 10- 15 साल ने उनके ही दल का पोस्टर, बैनर लगता रहा है।
कुछ दिन पहले ही दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पूजा की शुभकामना भरा उनका पोस्टर इसी होर्डिंग में लगा हुआ था लेकिन मंगलवार की सुबह उनका पोस्टर फाड़कर स्थानीय भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का शुभकामना भरा पोस्टर लगा दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही आईएसपी प्रबंधन सहित अन्य एजेंसी से पूछे जाने पर बताया गया कि किसी ने भी उनका पोस्टर हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गापूजा के ठीक पहले राजनीतिक उद्देश्य से इलाके में अशांति फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस घटना से इलाके के तृणमूल कर्मी, समर्थकों ने भारी रोष का माहौल है। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर भाजपा की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

































