Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वेस्ट बेंगल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के 42वें स्थापना दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

आसनसोल । वेस्ट बेंगल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार आसनसोल के सीएमसी क्लब प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के पश्चिम बर्दवान जिला के उपाध्यक्ष संजय सान्याल ने बताया कि उनके संगठन के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल 23 सितंबर को स्थापना दिवस के उपलक्ष पर संगठन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यह किया गया उन्होंने कहा कि 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। संजय सान्याल ने बताया कि उनके लगातार आंदोलन की वजह से आज 33 जरूरी दवाओं पर जीएसटी हटा लिया गया है कुछ दवाओं पर अभी भी 5% जीएसटी लगाया जा रहा है संगठन की तरफ से उसका भी विरोध किया जा रहा है वही आसनसोल जिला ब्लड बैंक के प्रभारी संजीव चटर्जी ने कहा कि वेस्ट बेंगल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव द्वारा हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है यह बहुत सराहनीय कदम है उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि आसनसोल इतना बड़ा शहर है यहां पर इतनी आबादी है लेकिन फिर भी आसनसोल जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है जो की बेहद अफसोस जनक बात है उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने का आवाहन किया।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *