बंद घर में आग लगने से अफरा तफरी, घर के सामानों का हुआ काफी नुकसान
आसनसोल। आसनसोल के सेनरेले इलाके के नडीहा मार्केट के ए ब्लॉक के एक घर में मंगलवार अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। राजकुमार यादव नामक इस व्यक्ति का घर में उस वक्त आग लगी, जब घर बंद था। समझा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पूरी तत्परता के साथ आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल के अधिकारी भी यह नहीं बता पाए की आग क्यों लगी। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन घर के सामानों को काफी नुकसान जरूर पहुंचा।

































