ममता बनर्जी ने आसनसोल और दुर्गापुर के 14 दुर्गापूजा पंडालों का किया वर्चुअल उद्घाटन
आसनसोल । मंगलवार आसनसोल और दुर्गापुर के पूजा पंडालों के उद्घाटन शुरू हो गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल एवं दुर्गापुर मिलाकर जिला के कुल 14 पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया। आसनसोल कोर्ट रोड में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी, डीएम एस पोन्नाबलम, उपमेयर वशिमुल हक, पूजा कमेटी के नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़ एवं अन्य उपस्थित थे। गांधीनगर दुर्गापूजा कमेटी के उद्घाटन के मौके पर मेयर विधान उपाध्याय उपस्थित थे। 
सलानपुर के रूपनारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद अरमान एवं अन्य उपस्थित थे। सीएम ने आसनसोल और दुर्गापुर मिलाकर कुल 14 पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके पहले भी उन्होंने 14 पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन किया था।
