Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कल्ला प्रभु छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के लिए किया गया भूमि पूजन

आसनसोल । चार दिवसीय आस्था के महापर्व श्री श्री रवि षष्ठी (छठ पूजा व्रत )का आरंभ 25 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 को समग्र विश्व में मनाया जाएगा। इस पवित्र व्रत के आयोजन में आसनसोल ली क्लब के द्वारा कल्ला प्रभु छठ घाट का सर्वोच्च स्थान है। इस साल ली क्लब का कल्ला प्रभु छठ घाट पर सेवा का 48 वाँ साल है। अतः इस 48 वें साल में प्रभु छठ घाट को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कल्ला प्रभु छठ घाट पर बुधवार भूमि पूजन का आयोजन किया गया। शिल्पांचल के विशिष्ट पुरोहित बागिश तिवारी ने कल्ला प्रभु छठ घाट पर आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ का विधिवत रूप पूजा कराया। इस संबंध में ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कल्ला प्रभु छठ घाट पर आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारियाँ गुरुवार से शुरू की जाएगी। बुधवार विधिवत भूमि पूजन के साथ घाट की साफ सफाई, सौंदर्याकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी कार्य शुरू होगा। घाट परिसर को भक्तों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे। इस वर्ष भी ली क्लब के नेतृत्व में 48वां छठ महापर्व बेहद भव्य और अद्भुत रूप में आयोजित किया जाएगा। क्लब के सदस्यों द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा को एक विशेष रूप देने हेतु सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कल्ला प्रभु छठ घाट पर आयोजित यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि सामाजिक समरसता, स्वच्छता और सामूहिक भागीदारी का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सभी देवी देवताओं की पूजन करके कार्य शुरू किया जाता है। सनातन धर्म में इसे सर्वोपरि माना जाता है। ताकि कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। छठ पूजा में ली क्लब प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ अलग मनोरम अलौकिक कार्य करता है, जिसे पूरे जिला और राज्य में एक अलग पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पानागढ़ से लेकर बराकर तक के लोगों को साड़ी, गमछा, धोती सहित छठ पूजन का सारा सामान दिया जाएगा। जरूरतमंद छठ व्रतियों को कल्ला प्रभु छठ घाट से आकर पूजन सामग्री लेकर जाना होगा। इसके लिए 2 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। उस व्हाट्सएप नंबर पर नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखना होगा। उन्होंने कहा कि बहुत बड़े पैमाने पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि पश्चिम बर्दवान में एक एम्स हॉस्पिटल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज तक कोई राजनीतिक पार्टी, सामाजिक व्यक्तित्व ने यह आवाज नहीं उठाई है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उनके मन में जो अच्छा विचार आता है, उसे पूरा करने के लिए पूरे मन से प्रयास करते हैं, ताकि वह कार्य सफल हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीएमओ को पत्र लिखेंगे। यह एम्स हॉस्पिटल बनाने से पश्चिम बर्दवान के आस पास के जिला सहित झारखंड के निकटवर्ती जिलों से लोग इलाज के लिए आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एम्स हॉस्पिटल की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते है। मौके पर की क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *