Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के तरफ से दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में निकाले गए पांच टैबलो

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के तरफ से प्रत्येक बड़े त्यौहार से पहले पर्व की जागरूकता के लिए टैबलो निकला जाता है। इसी कड़ी में दुर्गापूजा से पहले बुधवार आसनसोल नगर निगम के तरफ से पांच टैबलो रवाना किया गया। मौके पर नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि नगर निगम के तरफ से पांच टैबलो रवाना किया गय। दुर्गापूजा जैसे एक बड़े आयोजन में नगर निगम की तरफ से इसके जरिए लोगों में स्वच्छता स्वास्थ्य और किसी भी आपातकालीन स्थिति में कैसे जनता तक सेवाओं को पहुंचाया जा सकता है। इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह किया गया। इसके जरिए आसनसोल नगर निगम शहर के रहने वालों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, ट्रैफिक नियमों का पालन और आपात सेवाओं के प्रति जागरूक होने को लेकर संदेश देना चाहता है। इनमें डिजिटल डिसप्ले, ऑडियो मैसेज और लोकल कलाकारों के गीत भी शामिल किए गए हैं जिनसे मां दुर्गा के भक्ति गीत लोगों के बीच सुनाए जाएंगे। अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि इस बार दुर्गापूजा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो 24 घंटे खुला रहेगा।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *