Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा के गीता वितरण कार्यक्रम में समर्थकों पर हमला का आरोप टीएमसी पर लगाया गया

पांडवेश्वर । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से बुधवार पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के महाल गांव में गीता वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा था। भाजपा का आरोप है कि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के करीबी अलाउद्दीन शेख और उनके लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस विषय में पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि महाल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गीता का वितरण किया जा रहा था। लेकिन नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के करीबी कोयला माफिया अलाउद्दीन शेख और उनके साथियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के सिर फूट गया। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के मोबाइल तोड़ दिया गया। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अगर यह सोचते हैं कि इस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा सकता है तो यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर भारत का एक अंग है। यहां पर आने के लिए पुलिस की अनुमति की जरूरत नहीं है। लेकिन आज जब पुलिस वालों से उनकी बात हो रही थी। तब पुलिस वाले असहाय के रूप में खड़े थे और उन्होंने कहा कि अगर भाजपा यहां आने से पहले पुलिस को जानकारी दे देती तो ऐसा नहीं होता। जितेंद्र तिवारी ने पुलिस के इस बात पर हैरानी जाहिर की और कहा कि पांडवेश्वर बांग्लादेश में नहीं है कि वहां जाने से पहले पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और टीएमसी कार्यकर्ताओं को गीता और तुलसी के पौधे से काफी समस्या होती है। लेकिन वह बालू और कोयला देखकर खुश हो जाते हैं। उन्होंने अलाउद्दीन नामक इस व्यक्ति पर आरोप लगाया कि इससे पहले उसने कम्युनिटी हॉल के लिए हुए पैसे से अपने घर में गराज बना लिया। जितेंद्र तिवारी ने कहा अगले चुनाव के बाद अलाउद्दीन को सलाखों के पीछे जाना होगा और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें गीता से काफी समस्या होती है। लेकिन अगर उन्हें बालू और कोयला मिल जाए तो वह खुश हो जाते हैं। जितेंद्र तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जैसे लोगों से डरने की आवश्यकता नहीं है ना ही अलाउद्दीन जैसे लोगों से भयभीत होने की जरूरत है। क्योंकि अलाउद्दीन जैसे अपराधी हमेशा सत्ता के करीब रहना चाहते हैं। आज टीएमसी सत्ता में है तो अलाउद्दीन टीएमसी नेताओं के आगे पीछे घूम रहा है। कल भाजपा अगर सत्ता में आए तो वह भाजपा के नेताओं के आगे पीछे घूमने का प्रयास करेगा। लेकिन भाजपा ऐसे अपराधियों को कभी प्रश्रय नहीं देती।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *