वन एवं जल बचाएगा लोगों का जीवन दुर्गापूजा थीम बनेगा दर्शनार्थियों में आकर्षण का केंद्र
बर्नपुर नौजवान क्लब संचालित लोअर रोड सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी कर रहा 33वे वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्पात नगरी के दुर्गापूजा कमेटियों द्वारा इस वर्ष एक से बढ़कर एक थीम पर दुर्गापूजा का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बर्नपुर के बाटा रोड स्थित बर्नपुर नौजवान क्लब द्वारा संचालित लोअर रोड दुर्गोत्सव कमेटी द्वारा इस वर्ष भी थीम आधारित दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा कमेटी द्वारा वन एवं जल बचाएगा लोगों का जीवन थीम पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गापूजा शुरू होने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं जिसे देखते हुए पंडाल, लाइट से लेकर प्रतिमा तक को अंतिम रूप देने का काम काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। पूजा पंडाल में वन के साथ जलीय जंतुओं की झलक देखने को मिलेगी। जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा भी काफी सुंदर है। बीते साल दुर्गापूजा कार्निवल में इस पूजा कमेटी ने अपने बेहतर थीम के कारण प्रथम स्थान हासिल किया था।
वहीं इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती लोअर रोड सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी की यह अनोखी थीम दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। वहीं बर्नपुर नौजवान क्लब के महासचिव उत्पल सेन ने बताया कि 33 वे दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। वन एवं जल बचाएगा लोगों का जीवन थीम पर पंडाल के साथ प्रतिमा का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 26 सितंबर को पूजा का उद्घाटन होगा। साथ ही उन्होंने सभी से मिलजुल दुर्गापूजा का त्योहार मनाने की अपील की। वहीं इस वर्ष पूजा का बजट 5 लाख रुपए है।

































