पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी के प्रतिमाओं को तोड़ने का किया गया प्रयास
कुल्टी । पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि यादव ने आरोप लगाया कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सांकतोड़िया इलाके के डीसरगढ रोड के किनारे लगे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी के प्रतिमाओं को तोड़ने का प्रयास किया गया। रवि यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस के प्रश्रय पर भाजपा और टीएमसी ने मिलकर यह काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह मूर्तियां लगी हुई है। वहां पर भाजपा पार्टी कार्यालय है। बीजेपी पार्टी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। लेकिन अभी कुछ दिनों से वह कैमरा गायब है।
रवि यादव ने सवाल किया कि आखिर बीजेपी पार्टी कार्यालय से सीसीटीवी कैमरा क्यों हटाया गया। उन्होंने मंटू खवास नामक एक व्यक्ति पर इल्जाम लगाया कि इन सब घटनाओं के पीछे उसका हाथ है। रवि यादव ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी की प्रतिमाओं को तोड़ने का प्रयास किया गया हो। इससे पहले भी यह काम किया गया था। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर असली दोषियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ा नहीं गया तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। रवि यादव ने कहा कि किशोर दत्ता नामक एक व्यक्ति ने इस घटना को देखा है। किशोर ने बताया है कि एक व्यक्ति ने जाकर मूर्तियां को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि रवि यादव ने कहा कि जिस तरह से मूर्तियों को तोड़ने का प्रयास किया गया है। यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जिस व्यक्ति ने इन मूर्तियों को तोड़ा है और जिन व्यक्तियों ने मूर्तियों को तोड़ने के लिए उसे कहा सभी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करना होगा। वरन कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

































