एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया गया याद
बर्नपुर(भरत पासवान)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर रामबांध समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों व भाजपा कर्मियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जन संघ के प्रमुख विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान। भाजपा की विचारधारा के मूल में पंडित दीनदयाल के विचार हैं। उन्होंने गरीब कल्याण और स्वदेशी अर्थव्यवस्था पर विशेष बल दिया। उनके दिखाये गये मार्ग का अनुशरण कर केंद्र की भाजपा सरकार गरीब लोगों के हित में कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि बीते 15 वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा उनके जन्मदिवस का पालन करने के साथ उनके विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुशरण करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के सदयों के साथ भाजपा कर्मियों में परिमल पाल, पंकज मिश्रा, चंदन साव, शंकर चौधरी, सुजय ठाकुर, जटाशंकर तिवारी, महेंद्र यादव, पूजा पाल, अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे।

































