Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आदिवासी छात्रा की नृशंस हत्या के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

आसनसोल(भरत पासवान)। बीरभूम जिला के रामपुरहाट में आदिवासी छात्रा की नृशंस हत्या से पूरे आदिवासी समुदाय में भारी रोष है। इस घटना से आक्रोशित आदिवासी संगठनों द्वारा दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं इस घटना के विरोध में गुरुवार में आदिवासी स्टूडेंट एंड यूथ फोरम आसनसोल- दुर्गापुर की ओर से रैली निकाली अनुमंडलाधिकारी कार्यालय समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी के माध्यम से राज्य की मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रामपुरहाट सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में महिलाओं से दुष्कर्म एवं अत्याचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने बताया की बीते 17 सितंबर को बीरभूम जिला के रामपुरहाट थाना अंतर्गत काली डांगा सेतु के नीचे से एक आदिवासी छात्रा का पांच टुकड़ों में बस्ते में बंद शव मिला था। इस घटना की निष्पक्षता से जांच कर इसमे संलिप्त सभी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाये। इस मौके पर आदिवासी स्टूडेंट एंड यूथ फोरम आसनसोल- दुर्गापुर के हीरालाल सोरेन, लखिन्द्र माड्डी, मालती किस्कू, मौसमी बास्की, पूनम मरांडी, शकुंतला हांसदा, बनमाली हांसदा, रानी कोड़ा, गुरुदास किस्कू, संजय हांसदा, बलराम टूडू, सागेन मरांडी मौजूद थे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *