Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बीर बहादुर सिंह को पाण्डेश्वर ब्लॉक का बनाया गया उपाध्यक्ष

पाण्डेश्वर । तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बर्दवान जिले की ब्लॉक स्तरीय कमेटी की घोषणा गुरुवार को की गई। जिले की कुल 16 ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। बताया जा रहा है कि ब्लॉक से हटाए गए पदाधिकारियों को जिला कमेटी में जगह दी जाएगी। यह भी पता चला है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने वाले नेताओं को ब्लॉक कमेटी में शामिल किया गया है। वहीं देखा जा रहा है कि हिंदी बहुल क्षेत्र में हिंदी भाषियों को जगह दी गई। इसी क्रम में पाण्डेश्वर ब्लॉक के उपाध्यक्ष बीर बहादुर सिंह को बनाया गया है। इस संदर्भ में बीर बहादुर सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है उसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक बनर्जी और विधायक सह तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को उन्होंने धन्यवाद दिया। बीर बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए काम करने की हौसला को और बुलंद करना होगा। ब्लॉक के तमाम तृणमूल कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। विरोधी पार्टी को एक इंच जगह नहीं छोड़ा जाएगा। ब्लॉक के प्रत्येक बूथ स्तर पर घर घर जाकर प्रचार किया जाएगा।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *