Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में शुरू हुआ वीर जी मलाई चाप का पहला आउटलेट, बिंदु दारा सिंह ने किया उद्घाटन

आसनसोल । आसनसोल शहर में शाकाहारी भोजन का नया अनुभव लेकर वीर जी मलाई चाप ने अपना पहला आउटलेट शुरू किया है। खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को मिलेगा पूरी तरह शाकाहारी खाना, लेकिन स्वाद नॉनवेज जैसा होगा।

नॉनवेज का स्वाद, लेकिन पूरा शाकाहारी
इस आउटलेट पर ग्राहकों को मिलेगा –
वेजिटेरियन मछली, वेजिटेरियन चिकन, वेजिटेरियन मटन। इन सभी व्यंजनों को खास तरीके से तैयार किया गया है। ताकि स्वाद बिल्कुल नॉनवेज जैसा लगे, लेकिन पौष्टिकता शुद्ध शाकाहारी बनी रहे।

बिंदु दारा सिंह ने किया उद्घाटन
गुरुवार को एजी चर्च स्कूल और एलआईसी मुख्यालय के सामने बने इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन मशहूर फिल्म अभिनेता एवं ब्रांड एंबेसडर बिंदु दारा सिंह ने फीता काटकर और केक काटकर किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, समाजसेवी सुरजीत सिंह मक्कड़, आउटलेट के मालिक वीर सिंह और विक्की सलूजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

“आसनसोल है मिनी पंजाब”
उद्घाटन के अवसर पर बिंदु दारा सिंह ने कहा –
“पंजाब के बाद अब आसनसोल में भी हम नया स्वाद लेकर आए हैं। यहां की पंजाबी और बंगाली कम्युनिटी मिलजुलकर रहती है। अब यहां के लोग वेजिटेरियन मछली, चिकन और मटन जैसे अनोखे व्यंजन का आनंद ले पाएंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि यह कांसेप्ट बिल्कुल नया है और इसमें स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

युवा उद्यमी की पहल
सिर्फ 20 साल की उम्र में इस आउटलेट को शुरू करने वाले वीर सिंह ने कहा कि उन्हें आसनसोल में यह कांसेप्ट लाकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में अब तक 190 से ज्यादा आउटलेट्स खोले जा चुके हैं और हर जगह लोगों ने इस अनोखे स्वाद को सराहा है।

दुर्गापूजा पर खास ऑफर
दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार पर यह आउटलेट आसनसोल की जनता के लिए खास तोहफा साबित होगा। यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर शाकाहारी खाने का नया और अलग अनुभव ले सकेंगे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *