Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राजू अहलूवालिया को फिर बनाया गया आईएनटीटीयूसी आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 का अध्यक्ष

आसनसोल । श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया को एक बार फिर से आईएनटीटीयूसी आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 का  का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर शुक्रवार उनके समर्थकों में भारी खुशी देखी गई। समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर खुशी जाहिर किया। इस संदर्भ में राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मलय घटक, अभिजीत घटक के नेतृत्व में उन्हें फिर से यह पद दिया है। इसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिस तरह से उन्होंने श्रमिकों को एकजुट करने का प्रयास किया था। इस बार भी वैसा ही करेंगे और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *