Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जिला कांग्रेस की ओर से सीपी ऑफिस चलो अभियान चलाया गया

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के डिसरगढ़ इलाके में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को तोड़ने के खिलाफ शुक्रवार पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की तरफ से कमिश्नर ऑफिस चलो अभियान चलाया गया। यहां पर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अपराधियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को तोड़ा गया। इससे यह जाहिर होता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति क्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार जरूर किया है। लेकिन वह सिर्फ दिखावे के लिए है। उन्होंने मांग की की पुलिस को असली व्यक्ति को गिरफ्तार करना होगा, जिसके इशारे पर यह काम किया गया है। वहीं कांग्रेस द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन उसे पर रोक लगाने में पूरी तरह से असफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *