Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

आसनसोल । नॉर्थ प्वाइंट स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास करता रहता है। आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की ओर से यह प्रयास रहता है कि बच्चों को न केवल सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त हो बल्कि वह हमारे देश की समृद्ध धरोहर के बारे में भी जाने। ताकि आगे चलकर वह एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की सेवा कर सकें। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को हमारे देश की विरासत से अवगत कराने का प्रयास किया जाता है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को हमारे देश के एक बेहद प्रसिद्ध नृत्य डांडिया उत्सव का आयोजन आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल परिसर में किया गया, जिसमें स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय, डायरेक्टर मीता राय सहित स्कूल प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों तथा स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मौके सचिन राय ने भी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सचिन राय ने बताया कि स्कूल प्रबंधन का यह प्रयास रहता है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास को और यह तभी संभव हो सकेगा जब बच्चे हमारे देश के समृद्ध धरोहर के बारे में जानेंगे। इसीलिए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से यह प्रयास किया जाता है कि दुर्गापूजा से पहले इस तरह के डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाए और बच्चों को हमारे देश के अन्य राज्यों के संस्कृति के बारे में बताया जाए। उन्होंने बताया कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार 2 दिन जारी रहेगा। वहीं मीता राय ने भी कहा के आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल सिर्फ बच्चों को पठन-पाठन तक सीमित रखना नहीं चाहता वह बच्चों का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। यही वजह है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां पर बच्चे खुल के इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकें और इसके साथ ही हमारे देश के समृद्ध धरोहर से अवगत हो सके। सचिन राय और मीता राय दोनों ने ही सभी को दुर्गापूजा की शुभकामना दी।

 

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *