Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने अनामिका क्लब दुर्गापूजा पंडाल का किया उदघाटन

आसनसोल । आसनसोल के उषाग्राम इलाके में अनामिका क्लब की तरफ से दुर्गापूजा आयोजन का यह 59 वां साल है। इस बार महिला सशक्तिकरण को थीम बनाकर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार ढाकेश्वरी वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों द्वारा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष पीएस जैन, सचिव अजय बनर्जी ढाकेश्वरी वृद्धाश्रम के प्रधान देवव्रत दास, पपिया रुद्रा, मुकुट रुद्रा, शोभा बनर्जी, मिता राय आदि उपस्थित थे। वृद्ध आश्रम के रहने वाले बुजुर्गों ने दीप जलाकर और फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर अजय बनर्जी ने कहा कि पिछले 58 वर्षों से अनामिका क्लब की तरफ से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पंडाल को महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनाया गया है और दुर्गापूजा के सभी दिन कुछ न कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेंगे। दसवीं के दिन माता का जगराता होगा। मौके पर जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा और उन्हें कुछ उपहार भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनामिका क्लब ने इस बार वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों के द्वारा पंडाल का उद्घाटन कराया, जिससे उन्हें भी दुर्गापूजा की खुशियों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुई। वही ढाकेश्वरी वृद्ध आश्रम के प्रधान देवव्रत दास ने कहा कि अनामिका क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से पंडाल का उद्घाटन कराया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि अनामिका क्लब के सदस्यों ने इन बुजुर्गों के बारे में इतना सोचा उन्होंने सभी को दुर्गापूजा की बधाई दी।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *