Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हीरापुर थाना पुलिस ने जारी किया पूजा गाइड मैप

बर्नपुर(भरत पासवान)। दुर्गापूजा को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। वहीं आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना में आसनसोल पूजा गाइड मैप 2025 को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें पूजा के लिए बनाई गई पंडाल, लोगों की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मैप जारी किया गया है। इस मौके पर डीसी (वेस्ट) संदीप कर्रा ने बताया कि पूजा गाइड मैप पंडाल पूरी रास्ते की जानकारी देगी, साथ ही बच्चों के लिए पहचान पत्र भी जारी किया गया हैं। हीरापुर थाना क्षेत्र में 60 पुलिस स्टैंड बूथ है। दुर्गा पूजा को लेकर आसनसोल पूजा गाइड मैप जारी किया गया है कि जिसमें हेल्पलाइन नंबर के साथ जाने और आने का सभी डायवर्सन दिया गया है। साथ ही मैप में पुलिस बूथ, पूजा पंडाल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड का भी डिटेल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल एवं पार्किंग स्पॉट का क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिससे खोजने में आसानी होगी। मैप में सभी वाहनों के नो इंट्री प्रतिबंध, वन-वे प्रतिबंध को भी बताया गया है। सोशल साइट पर भी पुलिस कमिश्नरेट पेज पर पूरी मैप की जानकारी दी गई है। वही एसीपी इप्शिता दत्ता ने एंट्री, नो एंट्री, वाहनों की पार्किंग स्थल और शाम 4 से सुबह 2 बजे तक टोटो बंद रखने और शाम 6 से रात 10 बजे तक कुछ कुछ बसे चलाने के लिए छूट दी गई है, उसकी पूरी जानकारी दी गयी। वहीं पुलिस बूथ एवं थाना में एक पहचानपत्र उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर सीआई हीरापुर अशोक सिंह महापात्र, थाना प्रभारी तन्मय राय सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *