Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापूजा पंडालों के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्पात नगरी बर्नपुर के विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा इस वर्ष आकर्षक थीम आधारित दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। वहीं शुक्रवार की शाम कई पूजा पंडालों का शानदार तरीके से उद्घाटन हुआ। इस दौरान एबी टाइप स्थित एबी टाइप पूजा कमेटी द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में अतिथियों में सेल आईएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह, सीजीएम (टाउन सर्विसेज एंड सीएसआर ) विजेंद्र वीर, पूर्व विधायक अमिताभ मुखर्जी, पार्षद अशोक रुद्र, शंकर शर्मा, पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, निशिकांत सिंह, चंडी दा, चंदन मिश्रा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर, प्रतिमा का अनावरण कर एवं दीप जलाकर दुर्गापूजा का उद्घाटन किया। एबी टाइप पूजा कमेटी इस वर्ष त्रिमात्रिक थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों में आईजी सत्यप्रकाश (आरपीएफ कमिश्नर) , सुदेशना घटक, उपमेयर अभिजीत घटक, पार्षद कहकशा रियाज, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़, नरेश अग्रवाल, अमित सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश ने फीता काटकर एवं अतिथियों के साथ दीप जलाकर पूजा का उद्घाटन किया। पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष इच्छे डाना थीम पर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। दूसरी तरफ बाटा रोड स्थित बर्नपुर नौजवान क्लब द्वारा संचालित लोअर रोड सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के दुर्गापूजा का उद्घाटन विधायक तापस बनर्जी एवं सुदेशना घटक ने संयुक्त रूप से पंडाल का फीता काटकर किया गया। साथ ही सभी अतिथियों ने बारी बारी से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन में शामिल हुई। इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी, सुदेशना घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, एस एम हसन, उत्पल सेन, राखी सेन, सुब्रत हाजरा आदि उपस्थित थे। इस वर्ष वन एवं जल बचाएगा लोगों का जीवन थीम पर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *